फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   covid infection in control, 12 found positive

काबू में कोविड संक्रमण, 12 लोग मिले पॉजिटिव, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 178

Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
covid infection in control, 12 found positive
काबू में कोविड संक्रमण, 12 लोग मिले पॉजिटिव, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 178
विज्ञापन

देवरिया। शुक्रवार को 12 कोरोना संक्रमित मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 178 रह गई है। शहर क्षेत्र की एक महिला जांच में संक्रमित मिली। उसके परिवार में सात सदस्य हैं।
तीन दिन से बुखार-खांसी से पीड़ित सदर ब्लॉक का एक व्यक्ति जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में चार सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का युवक संक्रमित मिला। सदर ब्लॉक का एक व्यक्ति व दो महिलाएं तथा देसही देवरिया ब्लाक की एक महिला संक्रमित मिली है। सलेमपुर ब्लॉक की गर्भवती दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई। जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में चार सदस्य हैं। बनकटा ब्लॉक का एक युवक रिश्तेदार के इलाज के लिए लखनऊ गया था। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में दो लोग हैं। लार ब्लाक की एक महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिली। परिवार में छह सदस्य हैं। उल्टी व बुखार होने पर लार ब्लॉक की महिला ने गोरखपुर के अस्पताल में जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। परिवार में 17 लोग हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 143 लोगों का चल रहा इलाज
अब तक 22466 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 22,061 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 143 लोग होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार कोे 48 लोग स्वस्थ हुए हैं। गैर जनपदों के अस्पतालों में 35 लोगों का उपचार हो रहा है। एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 178 है। पॉजिटिव केस के बदले कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना के नियमों का पालन करना आवश्यक है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed