फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   counting today

Deoria News: मतगणना आज, देवरिया को मिलेगा नया सांसद

Tue, 04 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
counting today
सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की होगी गिनती
विज्ञापन

पोस्टल मतों की गिनती के बाद विधानसभावार मतगणना होगी शुरू
14-14 मतगणना के लिए बनाए गए टेबल, प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिकों की रहेगी तैनाती
सबसे पहले देवरिया, रुद्रपुर व बरहज का रुझान मिलने की संभावना
आखिर में देवरिया लोस में शामिल फाजिलनगर व तमकुहीराज का मिलेगा रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले को मंगलवार की देर शाम तक नया सांसद मिल जाएगा। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चल रहीं सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। देवरिया लोकसभा चुनाव के सात प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से आज निकलेगा।
मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक जिले को नया सांसद भी मिल जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता ने किसके सिर पर जीत का ताज पहनाया है। इस मतदान में भाजपा से शशांक मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में है। वहीं, इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह हैं। वहीं, बसपा से संदेश यादव ने भी मुकाबला रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

राजनीतिज्ञ विशलेषज्ञों की मानें तो भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है। इन तीनों के अलावा राष्ट्रीय समानता दल से अगम स्वरूप, जनता समता पार्टी से मुक्तिनाथ सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रफीक अंसारी, निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मल्ल के भी भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। यह मंगलवार को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के दो स्ट्रांग रूम डीएसएसएस व महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना होगी। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। यहीं पर चार जून को सुबह साढ़े छह बजे मतगणना केंद्र खुल जाएगा और सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए 532 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतों की गणना के लिए विधानसभावार टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा की 14 टेबल पर गिनती होगी। हर टेबल पर मतों की गणना के लिए चार कार्मिक मुस्तैद रहेंगे। कार्मिकों में दो गणना सहायक, एक सुपरवाइजर और एक माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं।
मतगणना के लिए कुल सुपरवाइजर 133, मतगणना सहायक 133, मतगणना चतुर्थ सहायक 133 व मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर 133 मौजूद रहेंगे।


सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
मतगणना स्थल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके लिए 13 मतगणना सुपरवाइजर, 13 सहायक प्रथम, 13 सहायक द्वितीय व 13 माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ की देखरेख में होगी। इसकी गणना होने के बाद ईवीएम से गणना शुरू हो जाएगी।



देवरिया, रुद्रपुर, सलेमपुर विस का सबसे पहले मिलेगा रुझान
देवरिया। शहर के कसया बाईपास रोड और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतगणना विधानसभावार होगी। बूथों की संख्या पर गौर करें तो रुद्रपुर में 344, देवरिया में 348 व सलेमपुर में 350 बूथ हैं। यहां 25-25 राउंड मतों की गिनती होगी। कम बूथ होने के चलते इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव का रुझान सबसे पहले मिलने की संभावना है। इसी तरह पथरदेवा में 361 व बरहज में 353 बूथ हैं। यहां 26 राउंड तक मतों की गिनती चलेगी। रामपुर कारखाना में 384 तो भाटपाररानी में 374 बूथ हैं, जहां 27 राउंड मतों की गिनती होगी। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में शामिल फाजिलनगर और तमकुहीराज में सबसे अधिक बूथ हैं। संख्या की बात करें तो फाजिलनगर में 400 तो तमकुहीराज में 384 बूथ हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र की गिनती कुशीनगर में होगी। इन विधानसभा क्षेत्रों की 29-29 राउंड तक मतों की मतगणना होगी। यहां का परिणाम सबसे आखिरी में मिलने की उम्मीद प्रशासनिक अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed