{"_id":"665f84b18f5a070569065ad5","slug":"counting-impressions-on-faces-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-127097-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बढ़त-घटत के साथ ही पक्ष व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बदलते रहे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बढ़त-घटत के साथ ही पक्ष व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बदलते रहे चेहरे
Wed, 05 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
...फोटो
नतीजे जानने के लिए मोबाइल और टीवी से अपडेट लेते रहे लोग
तेज हवा के चलते बरहज विधानसभा की मतगणना का उड़ा टेंट, कुछ देर के लिए रही अव्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के पूर्व पूरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक इसे लेकर उत्सुक रहे। हर कोई अपने किसी परिचित से पूछकर इस बारे में जानकारी जुटा रहा था।
कौन जीत रहा है, कौन दूसरे या तीसरे नंबर पर या किसकी बढ़त ज्यादा है। वह इस बारे में जानने को बेचैन दिखे। बताने वालों ने भी उन्हें निराश नहीं किया और सारी संबंधित सारी सूचनाएं देकर उन्हें संतुष्ट किया। मतगणना क दौरान तेज हवा के चलते बरहज विधानसभा की मतगणना का टेंट उड़ गया। इसके कारण कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैली रही।
शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र एवं देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देवरिया सदर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना की मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई। सुबह से ही मतगणना स्थलों पर जो समर्थक थे, अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे थे। कार्यकर्ता काउंटिंग स्थल की पल-पल की जानकारी ले रहे थे। मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग की ओर से लगी एलईडी स्क्रीन पर एक चर्चित चैनल लगाया गया था। इस पर मीडियाकर्मियों के अलावा पुलिस बल के लोग, मतगणना ड्यूटी में लगे लोग आदि पूरे देश में बढ़त और घटत की जानकारी लेते दिखे। बार-बार स्क्रीन के पास आकर मतगणना में जिनकी भी ड्यूटी लगी थी, देश में क्या हलचल हो रही हैं। इसकी जानकारी लेते दिखे। कुछ पुलिसकर्मी भी मीडियाकर्मियों के बगल में बैठकर अपनी-अपनी सरकार बनाने में व्यस्त दिखे।