फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona positive died in lucknow

जिले की कोरोना संक्रमित किशोरी की लखनऊ में मौत

Sun, 22 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona positive died in lucknow
जिले की कोरोना संक्रमित किशोरी की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

देवरिया। रविवार को कोरोना एक पॉजिटिव केस मिला। ब्रेन हैमरेज होने पर उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां जांच में संक्रमित मिली। इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज से उसकी मौत हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या एक है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन सतर्क हो गया है।
विकास खंड भलुअनी की एक किशोरी बुधवार को स्कूल के लिए निकली। कुछ दूर जाने पर चक्कर आने से पीछे सिर के बल गिर गई। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां से गोरखनाथ चिकित्सालय गोरखपुर ले गए। यहां परिजन बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन केजीएमयू लखनऊ लेकर पहुंचे। वहां जांच में पॉजिटिव मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बनकटा ब्लाक क्षेत्र की एक महिला आपरेशन से डिलेवरी के लिए गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में पहुंची। वहां जांच में संक्रमित मिली। वह होम आइसोलेशन में है। उसके परिवार में आठ सदस्य हैं। जिले में अब तक 22641 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 22409 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। एक पॉजिटिव केस मिला। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था, केजीएमयू में इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई। एक्टिव केस एक है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed