फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona is being uncontrolled, 6 new cases found, 20 in 5 days

बेकाबू होने लगा कोरोना, छह नए केस मिले, पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या हुई 20

Wed, 05 Jan 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona is being uncontrolled, 6 new cases found, 20 in 5 days
बेकाबू होने लगा कोरोना, छह नए केस मिले, पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या हुई 20
विज्ञापन

देवरिया। जिले में भी कोरोना का खतरा फिर से बढ़ गया है। विदेश से आए लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार को छह मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पांच दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। लगातार मरीज मिलने से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। एक मरीज स्वस्थ हो जाने से एक्टिव केस की संख्या 23 है। इसके बावजूद लोग चेत नहीं रहे हैं। प्रमुख बाजारों तथा सार्वजनिक जगहों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। प्रशासन भी अभी कोई सख्ती नहीं दिखा रहा है।
जनपद में कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इधर, हर रोज मरीज मिल रहे हैं। इसमें विदेश से आने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है। प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा सतर्क है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका से लोगों के होश फाख्ता हो गए हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तैयारी की जा रही है। एक दिन पहले उसे परखा भी गया। जिले में संक्रमित मरीज मिलने के बाद भी अधिकांश जनपदवासियों में कोरोना का भय नहीं दिख रहा है। लोग लापरवाह हो गए हैं। यह नजारा हर जगह देखने को मिल रहा है। कहीं भी कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। लापरवाही इस हद तक है कि लोग घरों से बिना मॉस्क निकल रहे हैं। बाजारों में भीड़ लग रही है। दुकानदार और कर्मी भी बगैर मॉस्क के ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। वहीं फुटपाथ, ठेला-खोमचा दुकानदारों को भी कोरोना का डर नहीं है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिख रही है, यही हाल कचहरी सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों का है, जबकि भीड़ में संक्रमण फैलने का खतरा है। समय रहते लोग नहीं चेते तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन भी नियमों का पालन कराने को लेकर सख्ती बरतने की बजाए सुस्त है।
विज्ञापन

बस व रेलवे स्टेशन पर नहीं हो रहा नियमों का पालन
देवरिया। कोविड प्रोटोकाल का बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशनों पर पालन होते नहीं दिख रहा है। बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ जुट रही है। बसों में बैठने तथा उतरते समय धक्का-मुक्की हो रही है। प्रतीक्षालय में भी बिना मॉस्क लगाए लोग एक दूसरे से सटकर लोग बैठ रहे हैं। वहीं बस में कंडक्टर से लेकर यात्री तक सफर कर रहे हैं। कमोवेश स्थिति रेलवे स्टेशन की भी है। यहां ट्रेन में बैठाने के लिए यात्री के साथ कई लोग पहुंच रहे हैं। यहां भी प्रतीक्षालय से लेकर ट्रेन में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं दिख रहा है। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस हिस्ट्री तैयार कर रही टीम
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पांच दिन में आई जांच रिपोर्ट में बीस लोग पॉजिटिव मिले हैं। एक जनवरी को आई रिपोर्ट में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विदेश से आए पांच लोग पॉजिटिव मिले। तीन जनवरी को फिर पांच लोगों की पॉजिटिव मिले। चार जनवरी को चार तथा पांच को छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ के निर्देश पर सर्विलांस टीम संक्रमित लोगों से संपर्क कर केस हिस्ट्री तैयार करने के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटी है।
होम आइसोलेशन में 21 लोग
देवरिया। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले। जबकि एक मरीज स्वस्थ हो गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इसमें होमआइसोलेशन में 21 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 20255 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20010 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण फैल रहा है। जबकि 222 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में बुधवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। एक्टिव केस 24 हो गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। आज 2982 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 1250 एंटीजन तथा 1732 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 425143 लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोगों से सावधान रहने तथा कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की गई है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed