कोरोना संक्रमण में कमी, पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20137 हो चुकी है, जबकि 19752 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 172 है। होम आइलोसेशन में 79 लोग हैं। जिले में अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 28 तथा दो निजी अस्पताल में भर्ती तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में तेजी से जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 28, तथा निजी अस्पताल आस्था में दो, सावित्री में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण में कमी हो रही है, लेकिन अभी सर्तकता बरतने की जरूरी है। लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कहा कि बारी आने पर वैक्सीन की डोज जरूर लें।