फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Corona: found one infected

कोरोना : एक संक्रमित मिला

Wed, 03 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Corona: found one infected
जिले में एक्टिव केस 14, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण थम नहीं रहा है। हर रोज पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बुधवार को एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इनको लेकर सक्रिय मरीज 14 हो गए हैं। जबकि होम आइसोलेशन के तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद भी लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं और लापरवाही बरती जा रही है।
कोरोना संक्रमण रुक नहीं रहा है। मरीजों के मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है। पर इसका असर नहीं दिख रहा है। बिना मास्क के लोग घरों से निकल रहे हैं और बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेहिचक पहुंच रहे हैं। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। समय रहते लोग सजग नहीं हुए तो उन्हें परेशानी हो सकती है। बुधवार को आई रिपोर्ट में सदर ब्लाॅक क्षेत्र का एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। वह होम आइसोलेशन में है। एक जनवरी से अब तक 51 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। एक पॉजिटिव केस मिला है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 14 है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं होम आइसोलेशन के तीन लोग ठीक हुए हैं। इसे लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूर हैं। बिना मास्क के न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed