फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona case reduced, only three found positive

कोरोना संक्रमण में कमी, तीन मिले पॉजिटिव

Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
corona case reduced, only three found positive
कोरोना संक्रमण में कमी, तीन मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण कम हो रहा है। शुक्रवार को मात्र तीन कोरोना संक्रमित मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 107 रह गई है। 89 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के रफ्तार में कमी आई है। फिर भी प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना है। बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है, वहीं जांच कराई जा रही है। इन सबके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक 22,589 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 22254 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 89 संक्रमितों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। होम आइसोलेशन के 27 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 18 लोगों का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड संक्रमण कम हो रहा है। नियमित जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 812 एंटीजन व 1230 आरटीपीसीआर समेत 2042 लोगों की जांच की गई। जनपद में तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 107 है। 4,52,441 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed