फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona case nill on wednesday in deoria

कोरोना संक्रमण में कमी, एक भी नहीं मिला पॉजिटिव

Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona case nill on wednesday in deoria
कोरोना संक्रमण में कमी, एक भी नहीं मिला पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20199 हो चुकी है, जबकि 19963 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 18 हैं। होम आइसोलेशन में 15 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

7980 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण चल रहा है। लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर भीड़ लग रही है। विदेेश जाने वालों की भी भीड़ लग रही है। बुधवार को जिला पुरुष व महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र कतार लगी थी। जिला अस्पताल सहित अरबन के अस्पतालों पर स्लॉट बुक न होने के कारण कुछ लोगों को लौटना पड़ा। जिले में 50 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। बुधवार को लक्ष्य 8000 के सापेेक्ष 7980 लोगों का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष उम्र के 4860, बुजुर्ग 470 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 1083 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 1567 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed