{"_id":"5f2305f58ebc3e63e3292d1e","slug":"corona-alart-in-loudspecar-deoria-news-gkp360094419","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्टः लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्टः लोगों को जागरूक करने के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना अलर्ट: जागरुक करने के लिए मुख्य चौराहों पर लगाया गया लाउडस्पीकर
नगरपालिका सहित पांच जगहों पर लगाया गया लाउडस्पीकर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज (देवरिया)। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। नगरपालिका प्रशासन ने मुख्य चौक सहित भीड़ भाड़ वाले पांच जगहों पर लाउडस्पीकर लगवाए हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नगर में करीब तीन दर्जन लोग कोरोना संक्रमित हैं। महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। बिना मॉस्क घूमने और जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों का पुलिस चालान काट रही है। महामारी की रोकथाम और जागरुक करने के लिए बृृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय के निर्देश पर कर्मियों ने चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाया। मुख्य चौक, पालिका कार्यालय, नाका मस्जिद, अटल तिराहा, पैना मार्ग पर शहीद स्मारक, रेलवे मोड़ आदि जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। उदघोषणा कार्यालय से होगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मुख्य चौक पर दो, जबकि अन्य जगहों पर एक-एक लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिसके जरिए लोगों को जागरूक कर अमल में लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।