{"_id":"65efe753204e4f6679027f7f","slug":"core-fitness-defeated-kushinagar-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121155-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोर फिटनेस देवरिया ने कुशीनगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोर फिटनेस देवरिया ने कुशीनगर को हराया
Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
..फोटो समाचार
अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप बी का तीसरा मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अजहर चिश्ती मेमोरियल अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में कोर फिटनेस देवरिया की टीम ने कुशीनगर की टीम को 50 रन से हराकर अंकों में बढ़त बनाई। पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट चटकाने वाले अनीस यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को ग्रुप बी का तीसरा मुकाबला कोर फिटनेस देवरिया और कसया क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर के बीच खेला गया। कुशीनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोर फिटनेस देवरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसमें अमित यादव ने 34, कैश काजी 37, साहिल 21, प्रदीप राजभर ने 17 बनाए। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाह आलम ने तीन, मनीष ने दो, विश्वजीत व प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए कुशीनगर की टीम 21 ओवर में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें शाह आलम ने 26, अजहर 15 रन ही कुछ संघर्ष दिखा सके। देवरिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनीस यादव ने पांच विकेट प्राप्त किया। वहीं, आशीष चौहान ने दो, अमित और अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व मुख्य अतिथि पुनीत मिश्रा प्यासी ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। खेल के समापन पर वरिष्ठ खिलाड़ी पवन विश्वकर्मा ने मैन ऑफ मैच का पुरस्कार अनीस यादव को प्रदान किया।