फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Convenience: Tikampar-Ratsia road will shine with 15 crore 86 lakh

सहूलियत : 15 करोड़ 86 लाख से चमकेगा टीकमपार-रतसिया मार्ग

Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Convenience: Tikampar-Ratsia road will shine with 15 crore 86 lakh
भाटपाररानी। कस्बा से होकर गुजरने वाली टीकमपार और रतसिया होते हुए बिहार प्रांत को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव लोक निर्माण अनुभाग द्वितीय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना अंतर्गत इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

भाटपार रानी क्षेत्र की इस सड़क से सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहन हर रोज आवागमन करते हैं। प्रतापपुर स्थित चीनी मिल सहित बिहार में आने जाने के लिए यह सुगम रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त सड़क निर्माण के लिए भाजपा विधायक सभा कुंवर कुशवाहा प्रयासरत थे। उक्त मार्ग के निर्माण के साथ चौड़ीकरण का कार्य भी संपन्न कराया जाएगा। टीकमपार से रतसिया तक 6 किलोमीटर मार्ग का निर्माण राज्य योजना इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत संपन्न होगा। इस मद में कुल 1586.42 लाख रुपए खर्च होंगे। सड़क के बन जाने से राहगीरों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed