फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   controversy to road construction

सड़क निर्माण को लेकर चुरियां गांव में हुई नोकझोंक

Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
controversy to road construction
सड़क निर्माण को लेकर चुरियां गांव में हुई नोकझोंक
विज्ञापन

लार (देवरिया)। थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में विधायक निधि से बन रही सड़क को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई। इसकी जानकारी होते ही नायब तहसीलदार व एसएचओ ने चुरिया गांव पहुंच नाराज लोगों को समझा कर शांत कराया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में लोगों ने सड़क को चौड़ीकरण कराते हुए निर्माण की मांग की है। ताकि बन रही नई सड़क पतली न हो।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में विधायक निधि से सड़क प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को निर्माण खंड की टीम सड़क के लिए गांव में सीमांकन करने पहुंची। यहां दो घरों के समीप तक टीम ने सीमांकन किया। यह देख गृह स्वामियों ने घर तक सड़क बनाने के लिए सीमांकन का विरोध करने लगे। इसकी जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगों ने सड़क सकरी होने की बात कही। इस पर गृह स्वामी और मौजूद लोगों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख किसी ने नायब तहसीलदार धर्मबीर सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने नाराज लोगों को समझा कर विवाद को शांत कराया। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप चौड़ी सड़क के निर्माण की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर सड़क गृहस्वामियों के दबाव में पतली हो जाती है तो हमेशा के लिए मार्ग में अवरोध पैदा होगा। इसको देखते हुए अधिकारियों ने दोनों गृहस्वामियों से सड़क को सही ढंग से बनवाने में सहयोग की बात कही। नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया की तनाव की सूचना पर गए थे। लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। किसी भी हाल में सड़क निर्माण में अवरोध नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed