फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Consumers in distress due to severe power crisis.

Deoria News: भीषण बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल

Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Consumers in distress due to severe power crisis.
रामपुर कारखाना। पांडेयचक उपकेंद्र से जुड़े रामपुर कारखाना, रुस्तमपुर फीडर और पांडेयचक फीडर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगर पंचायत समेत क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति मिल रही है।
स्थिति यह है कि एक घंटे बिजली मिलने के बाद दो घंटे तक कटौती की जा रही है, जिससे पूरे दिन में मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अलग फीडर बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति ग्रामीण फीडरों से भी खराब हो गई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही कटौती के कारण घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, जबकि पानी की आपूर्ति, छोटे व्यवसाय, दुकानों और घरेलू कामकाज पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों और गलियों में टहलने को मजबूर हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या इतनी गंभीर है कि पंखे और कूलर तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पांडेयचक उपकेंद्र क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed