फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of salivary bypass route suspended in base

Deoria News: लार बाईपास मार्ग का निर्माण अधर में लटका

Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of salivary bypass route suspended in base
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। लार बाईपास के घारी वार्ड से हाईडिल तिराहा तक लोक निर्माण विभाग का निर्माण कार्य दो माह से ठप पड़ा है। 20 जून तक सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जानी थी, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अब बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय लोग मजबूर होकर बाजार के रास्ते तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने घरों को आ-जा रहे हैं। इससे नगर में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को कठिनाई हो रही है।
करीब एक वर्ष पहले नवलपुर से लार बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था। 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 19 करोड़ से अधिक रुपये स्वीकृत किए गए थे। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लार धवरिया वार्ड के सामने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया था। नवलपुर से ब्लॉक तिराहे तक सड़क का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। घारी वार्ड से हाइडिल तिराहा तक का हिस्सा बरसात में जलभराव से बार-बार टूट जाता था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभाग ने सड़क खोदकर उस पर मिट्टी डालकर ऊंचा करने का कार्य शुरू किया था। काम के दौरान लगातार बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क में डालने के लिए आवश्यक मिट्टी उपलब्ध नहीं हो पाई और काम बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन

वर्तमान में इस हिस्से में गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अधिवक्ता प्रियेश नाथ त्रिपाठी और समाजसेवी शैलेंद्र यादव ने बताया कि अपने घर तक पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त घूमना पड़ रहा है। कई बार बाइक और छोटे वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बिहार की ओर से आने-जाने वाली एंबुलेंस को हो रही है, जो बाजार के रास्ते होकर गुजरने के कारण जाम में फंस जाती हैं। ऐसे में मरीजों की जान पर बन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन वाहन फंसने और दुर्घटना की घटनाएं हो रही हैं। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। बारिश से पहले यदि कार्य पूरा हो जाता तो आज यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। नगरवासियों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द काम पूरा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वे इस मुद्दे पर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्य की गति नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed