फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of RCC drain started near Kachari with Rs 25 lakhs.

Deoria News: कचहरी के पास 25 लाख से आरसीसी नाले का का निर्माण शुरू

Wed, 24 Jul 2024 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Construction of RCC drain started near Kachari with Rs 25 lakhs.
राघव नगर मुहल्ले में चल रहा नाला निर्माण।संवाद
- 30 हजार की आबादी की मुश्किल होगी आसान, बरसात थमी देख खोदाई के बाद काम तेज
विज्ञापन

-जलभराव से मिलेगी निजात, शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक किया जाएगा निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिछले बरसात के मौसम में शहर के कई मोहल्लों व मार्गों पर जलभराव की समस्या को देखकर नगर पालिका प्रशासन इस बार पहले से ही तैयारियां पुख्ता रखने के इंतजाम में जुटा है। एक तरफ नगर पालिका शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई करा रही है, तो दूसरी तरफ जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती थी, वहां नालों का निर्माण करा रही है। जलकल रोड की तर्ज पर शहर के कचहरी शिव मंदिर से दुर्गा मंदिर तक करीब 25 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण शुरू हुआ। इसके बनने से लगभग 30 हजार आबादी की जलभराव की मुश्किलों का समाधान हो जाएगा।



शहर के जलकल रोड, रामगुलाम टोला व कचहरी शिव मंदिर से दुर्गा मंदिर सहित कई मोहल्लों में नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात के दौरान नाला निर्माण की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी। इधर बरसात रुकने के बाद इसके निर्माण में पुन: तेजी आ गई है। शहर के सब्जी मंडी में करीब 29.40 लाख तो जलकल चौराहे से कोतवाली रोड तक 39.97 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कार्य हो रहा है। शहर के जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक करीब 245 मीटर नाले का निर्माण कार्य होना है। इस कार्य के लिए विगत एक सप्ताह पहले नाले के ऊपर मौजूद फूलों की दुकानों को अन्यत्र हटा दिया गया है। इसके बाद जेसीबी से नाले की खोदाई कराकर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह कचहरी शिव मंदिर से लेकर दुर्गा मंदिर तक 25 लागत से हो रहे नाला निर्माण में तेजी आ गई है। काफी तेज गति से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों के आवागमन में हो रही परेशानी से जल्द से जल्द निजात दिला दी जाए। नाला निर्माण हो जाने से करीब 50 की आबादी को जल जमाव से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




जलभराव को देखकर कई मोहल्लों में हो रहा नालों का निर्माण

बरसात के मौसम में शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझते हैं। कई मोहल्लों में जलभराव हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत शहर के जलकल रोड, सब्जी मंडी, रामगुलाम टोल, राघव नगर सहित कई मोहल्लों में नालियों का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में अमर ज्योति चौराहा के सामने लगने वाली सब्जी मंडी में जलभराव की समय से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण शुरू हो गया है। इससे शहर को जलभराव से निजात मिलेगी।



-------------------

कोट



शहर के कचहरी शिव मंदिर से दुर्गा मंदिर तक नाला निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसका निर्माण करा दिया जाएगा। इसी तरह जलकल चौराहे से कोतवाली चौराहे तक नाला निर्माण में तेजी आई है।

-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed