फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Construction of Government College and ITI College is complete, studies will start from next session

Deoria News: राजकीय महाविद्यालय और आईटीआई काॅलेज का निर्माण पूरा, अगले सत्र से होगी पढ़ाई

Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of Government College and ITI College is complete, studies will start from next session
देसही देवरिया। पड़ियापार गांव में राजकीय महाविद्यालय और डिघवा पौटवा गांव में शुरू हुआ आईटीआई काॅलेज का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। अगले शैक्षणिक सत्र से दोनों जगह नामांकन प्रतिक्रियाएं शुरू हो जाएंगी। दोनों काॅलेजों में शिक्षण कार्य शुरू होने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े इस इलाके को एक साथ उच्च शिक्षा और तकनीकी काॅलेज मिलना, क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस इलाके को एक साथ दोनों संस्थानों के मिलने से शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ ही गुणवत्ता आएगी। युवाओं के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के पड़ियापार गांव में राजकीय महाविद्यालय और डिघवा पौटवा गांव में राजकीय आईटीआई कॉलेज देकर क्षेत्र के लोगों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी। राजकीय महाविद्यालय 1131. 93 करोड़ रुपये की लागत और 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आईटीआई काॅलेज से 2022 में निर्माण कार्य कराया गया। राजकीय महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास 18 अक्तूबर 2022 को तत्कालीन सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, खंड भवन गोरखपुर ने निर्माण कार्य शुरू कराया। 2022 में शुरू हुए चार मंजिले भवन का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। रंगाई-पुताई का कार्य भी हो गया है। चहारदीवारी का कार्य भी करा लिया गया है। अगले सत्र से यहां कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, डिघवा पौटवा गांव में भी राजकीय आईटीआई भवन बनाकर तैयार है। यह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से बना है। जिला मुख्यालय से उत्तर, जिले के अंतिम छोर तक बीच में कोई राजकीय महाविद्यालय एवं आईटीआई काॅलेज नहीं था। शिक्षा के क्षेत्र में यह काफी पिछड़ा हुआ इलाका है। यहां के छात्रों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर जाना पड़ता था, नहीं तो कुशीनगर। बीच में कुछ निजी कॉलेज हैं, जहां छात्र अधिक शुल्क देकर शिक्षार्जन को बाध्य थे। छात्राओं की उच्च शिक्षा इसके अभाव में दूर जाकर पढ़ाई नहीं हो पाती थी। अभिभावक शहर भेजने में सक्षम नहीं होते थे। इन दोनों जगह कॉलेजों के शुरू होने से अभिभावक भी काफी उत्साहित हैं। महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता बढ़ेगी। हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, राजू सिंह, भुनर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, वसील्लाह सिद्दीकी, विनोद शर्मा, संजय कुशवाहा, डाक्टर विष्णु कुशवाहा आदि ने कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed