{"_id":"6a4d47773c7a2ee4b808a36a","slug":"constable-repeatedly-threatening-teenager-over-phone-audio-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1035-186324-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोन पर किशोर को बार-बार धमकी दे रहा सिपाही, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोन पर किशोर को बार-बार धमकी दे रहा सिपाही, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
तरकुलवा। थाने पर तैनात एक सिपाही फोन पर नारायणपुर गांव के एक किशोर को बार-बार धमकी दे रहा है। कभी वह खुद को एसओ तो कभी थाने का सिपाही बताकर किशोर को धमकाते हुए सुना जा रहा है, इससे किशोर सहमा हुआ है। कथित सिपाही का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के किसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। कथित रूप से सिपाही की धमकी से पीड़ित किशोर के पिता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाले बृजलाल प्रसाद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि अराजी नंबर 1089 रकवा 0.308 हेक्टेयर जमीन उनके गांव में स्थित है। उनके भाई हरिलाल पासवान की मृत्यु 20 साल पूर्व हो गई थी। भाई की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी दूसरी जगह शादी करके चली गई।
सगा भाई होने के कारण उसके हिस्से की जमीन पर वह काबिज हैं। लेकिन, इस बीच बिहार के सिवान जिले की रहने वाली एक महिला मृत भाई की पत्नी बनकर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर हल्का लेखपाल से मिलीभगत करके भाई के हिस्से की जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति से बेच दी। इस मामले में उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की ।