{"_id":"6a9f03b9057c92ad7302cee8","slug":"constable-accused-of-misbehaving-with-bjp-mandal-general-secretary-deoria-news-c-208-1-deo1047-191167-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सिपाही पर भाजपा मंडल महामंत्री से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सिपाही पर भाजपा मंडल महामंत्री से अभद्रता करने का आरोप
Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर। भाजपा बैतालपुर मंडल के महामंत्री मनोज सिंह पटेल के साथ फोन पर बातचीत के दौरान गौरी बाजार थाने के एक सिपाही पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद ने जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, बैतालपुर मंडल महामंत्री मनोज सिंह पटेल से संबंधित एक प्रकरण में गौरी बाजार थाने के सिपाही ने फोन पर बातचीत की। आरोप है कि बातचीत के दौरान सिपाही ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
मामले की जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद ने तत्काल गौरी बाजार थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया।
थाना प्रभारी ने सिपाही को फोन कर बुलाने पर उसने बताया कि वह लखनऊ में है। इस प्रकरण में मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद ने भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता सम्मान और अनुशासन के साथ जनहित में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में किसी पुलिसकर्मी द्वारा पार्टी पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में गौरी बाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।