{"_id":"6a9f02fb93bb6a76250dbd90","slug":"dj-noise-competition-during-idol-immersion-four-hours-jam-in-baitalpur-deoria-news-c-208-1-deo1047-191212-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मूर्ति विसर्जन में डीजे के शोर की होड़, बैतालपुर में चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मूर्ति विसर्जन में डीजे के शोर की होड़, बैतालपुर में चार घंटे जाम
Tue, 08 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दाैरान बैतालपुर कस्बे में लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बैतालपुर कस्बे में चार घंटे तक जाम लगा रहा। भीड़ और वाहनों के बीच एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।
मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस के जाम में फंसने से लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना था कि धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात के लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों और जरूरी सेवाओं के वाहनों को रास्ता मिल सके।
आरोप है कि विसर्जन यात्रा में शामिल डीजे वाहनों पर काफी तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में आवाज लगातार तेज होती गई। डीजे की तेज ध्वनि और कंपन से आसपास मौजूद बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
कई लोगों को कान बंद करते देखा गया। कुछ लोगों ने दबी जुबान में कहा कि इतनी तेज और कंपन वाली आवाज मरीजों तथा बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विसर्जन यात्रा के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में एंबुलेंस के फंसने के बावजूद उसे तत्काल रास्ता दिलाने में दिक्कत दिखाई दी।