फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress protested in deoria

लोगों की आर्थिक मदद के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress protested in deoria
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन । - फोटो : DEORIA
लोगों की आर्थिक मदद के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एएसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना काल में रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। अधिवक्ता और सामान्य परिवार के लोगों के सामने सर्वाधिक दिक्कत है। ऐसे में स्कूल संचालक बच्चों की फीस माफ करें और बेरोजगार लोगों को सरकार आर्थिक मदद करे। कांग्रेस नेताओं ने इसको लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एएसडीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित यूपी वार्ड सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के छात्रों की पिछले चार माह की फीस माफ की जाए। इन शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक व वर्करों को सरकार की ओर से आठ हजार रुपये प्रति माह सहायता राशि दी जाए। नए साल के पाठ्यपुस्तकों में कोई बदलाव न किया जाए। बच्चों की स्कूल ड्रेस बार-बार न बदली जाए। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में स्थित विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की आमदनी महामारी के चलते शून्य हो गई है। अधिवक्ताओं को सरकार की ओर से दस हजार रुपये प्रति माह सहयोग राशि दी जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान का लाभ जिन लोगों को नहीं मिल रहा है और न ही किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं। इनकी वार्षिक आय दो लाख से कम हो है। इन लोगों का बैंक से लिए गए कर्ज में बीस हजार रुपये माफ किए जाए। शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना की आड़ में भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी है। देश के सभी सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। इस दौरान रामजी गिरी, आनंददेव गिरी, जयदीप त्रिपाठी, जुलेखा खातून, दीनानाथ भारती, विजयशेखर मल्ल, अजय कुमार सिंह, भरत मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर तिवारी, दीनदयाल प्रसाद, नीलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed