फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress protested against neet paper leak

Deoria News: नीट में हुए धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
congress protested against neet paper leak
- फोटो
विज्ञापन


राजग सरकार पेपर लीक मामलों को रोकने में विफल : रामजी गिरि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नीट में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम को सौंपा और दोषियों को कड़ी सजा व छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हाॅल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय से निकले और कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एएसडीएम ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजग सरकार पेपर लीक मामले को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पेपर लीक करने वाले माफिया के हौसले बुलंद हैं। इस सरकार में जो भी परीक्षाएं हुईं अधिकांश का पेपर लीक हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी देश के नौजवानों, बेरोजगारों व छात्रों के साथ अन्याय है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस कार्यकर्ता इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, आनंददेव गिरि, चुन्नु, दीनानाथ भारती, नीलेश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि, नागेंद्र शुक्ल, रामअशीष साहनी, आलोक त्रिपाठी राजन, मार्कंडेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती, मनोज मणि, राजकुमार यादव, धर्मेद्र पांडेय, रामप्रवेश सिंह, अब्दुल जब्बार, अभिषेक वर्मा, देवेंद्र तिवारी, आनंद प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed