फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress performed nyay yatra

बेरोजगार, नौजवान, किसान साथ हो रहा अन्याय : आलोक प्रसाद

Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
congress performed nyay yatra
सलेमपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालते कांग्रेसी
फोटो समाचार
विज्ञापन

.....
-भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के बापू इंटर कॉलेज से पदयात्रा निकाली। यात्रा बस स्टैंड, गांधी चौक होते हुए नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई। वहीं, भागलपुर ब्लॉक में प्रभारी जिला सचिव के नेतृत्व में पदयात्रा भटौली से निकाली गई जो विभिन्न गांवों से होकर श्रीनगर चौराहे पर संपन्न हुई।
जिला के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेरोजगार, नौजवान, किसान व आमजन के साथ अन्याय हो रहा है। इनको न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर इनके हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज महिलाओं, छात्रों, व्यापारियों, के साथ अन्याय हो रहा है। आज महंगाई से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस में ही अपना बेहतर भविष्य देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा में सलेमपुर के प्रभारी दीनदयाल यादव, आनंद श्रीवास्तव, दीनदयाल प्रसाद, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, मार्कंडेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, बदरे आलम, नागेंद्र शुक्ल, हर्षित सिंह, नीलेश त्रिपाठी, डॉ. याहिया अंजुम, रामविलास तिवारी, अशोक गुप्त, सुरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed