फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress pad yatra

कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
congress pad yatra
सोनूघाट में किसान जनजागरण पद यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कूमार लल्लू पुजन अर्चन किय - फोटो : DEORIA
मुआवजे के नाम पर फर्जी फर्जी आंकड़े पेश कर रही सरकार
विज्ञापन

सोनूघाट चौराहा से कांग्रेस किसान जन जागरण यात्रा में शामिल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
पिछले दो वर्षों से बारिश से बर्बाद हो रही गेहूं की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सोनूघाट। कांग्रेस ने किसान जन जागरण पद यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सोनूघाट चौराहा से प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने किया। किसानों के बीच पहुंचकर नेताओं से उनकी समस्याओं को जाना और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। गांवों में पहुंची कांग्रेस नेताओं से किसान पंचायत लगाई।

अजय लल्लू ने कहा कि आज प्रदेश का किसान बुरी तरह हताश और निराश है। पिछले वर्ष से प्राकृतिक आपदा से किसान बर्बाद हो रहा है और प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ भाषण देने में व्यस्त है। मुआवजे के नाम पर आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। पिछले सालों की तुलना में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी हैं। औसतन रोज दो किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हक हकूक की लड़ाई लड़ने वालों, वाजिब मांगों के समर्थक लोगों को योगी सरकार प्रताड़ित कर रही है, जबकि उनके ऊपर एवं उनके कैबिनेट के कई मंत्री, विधायकों पर स्वयं दर्जनों दंगों के मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले उनसे क्षतिपूर्ति करानी चाहिए। कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रही है। किसानों के हक नहीं मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक, राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस केशव चंद यादव, प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक रामजी गिरी ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, धर्मेंद्र सिंह एवं रामजी गिरी के नेतृत्व में पद यात्रा कर सोनूघाट, परसिया मिसकारी, परसिया भण्डारी, पड़री मल्ल, देवरिया, मीर, सरैया, अहिलवार, बभनी, मुंडेरा मिश्र समेत दर्जनों गांवों से होते हुए नरायनपुर पहुंचे, जहां किसान चौपाल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर जितेंद्र पाण्डेय, अरुण चौबे, राजकुमार जायसवाल, आनन्द देव गिरी, जयदीप त्रिपाठी, मुकुन्द भाष्कर मणि, अरविन्द शाही, दीनदयाल प्रसाद, भरत मणि त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, विजयशेखर मल्ल रोशन, धर्मेंद्र पाण्डेय, संदेश यादव, उत्तेज मिश्रा, नीलेश त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, रामप्रवेश सिंघ, चंदू वर्मा, रविन्द्र मल्ल, रामअशीष साहनी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed