{"_id":"66b8fbfe310f57f5fd07c9b1","slug":"congress-leaders-son-commits-suicide-due-to-family-dispute-deoria-news-c-7-1-gkp1041-650735-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पारिवारिक कलह में कांग्रेस नेता के पुत्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पारिवारिक कलह में कांग्रेस नेता के पुत्र ने की खुदकुशी
विज्ञापन
रंदीप त्रिपाठी का फाइल फोटो स्रोत परिजन
-महाराष्ट्र में प्राइवेट कंपनी में मैनेजर पद पर तैनात थे रंदीप, शनिवार को होने वाली पंचायत के लिए आए थे गांव
-कमरे में शव के पास मिला सुसाइड नोट, नोट में पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना का जिक्र किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बड़का गांव निवासी और कांग्रेस जिला सचिव के पुत्र ने शनिवार रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उनका शव कमरे में पाया गया। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। बताया जा रहा है कि उसमें उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी है। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बड़का गांव निवासी और कांग्रेस के जिला सचिव संतोष तिवारी के दूसरे नंबर के पुत्र रंदीप (30) महाराष्ट्र की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे। 2021 में रंदीप की शादी भलुअनी थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी राधे मिश्र की पुत्री तनु से हुई थी। शादी के वक्त रंदीप गोवा में नौकरी करते थे। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर गोवा चले गए। करीब एक साल बाद पत्नी को लेकर गांव आए। तब से वह गांव पर ही रहने लगी। इस बीच तनु ने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद भाई की मौत पर तनु अपने मायके गई, उसके बाद ससुराल नहीं लौटी। ऐसा कहा जा रहा है कि तनु गांव नहीं रहना चाहती थी। वह पति के साथ ही रहना चाहती थी, लेकिन रंदीप फिलहाल इसके लिए राजी नहीं थे। इसी को लेकर पति-पत्नी में तकरार होने लगी। इसी कारण तनु मायके से लौटने को तैयार नहीं थी। इसको लेकर जुलाई 2023 में दोनों के परिवार के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद तनु ससुराल में रहने को तैयार हो गई। लेकिन दोनों के रिश्तों में फिर वह मधुरता नहीं आ सकी। तकरार बढ़ती गई। शनिवार शाम को फिर रिश्तों को सुधारने की कोशिश में पास के गांव के एक संभ्रात व्यक्ति के घर दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी में पंचायत हुई लेकिन शायद वहां बात और बिगड़ गई। उसके बाद तनु अपने ढाई साल के बेटे रुद्रांश को लेकर मायके चली गई। इसके बाद रंदीप ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले। घरवाले जब कमरे में गए तो अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। उनका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना फैलते ही ग्रामीण और पुलिस की टीम पहुंच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रंदीप की मौत से मां शेषणि देवी, भाई संदीप, रंजीत, बहन प्रिया का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पिता संतोष बदहवास थे। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जांच कराई जा रही है।