फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress leader protest in deoria

राहुल और प्रियंका की हिरासत में लेने से भड़के कांग्रेसी

Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
congress leader protest in deoria
राहुल और प्रियंका की हिरासत में लेने से भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन

देवरिया। हाथरस घटना के विरोध में नोएडा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद जिले के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। बृहस्पतिवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर जाम लगाकर इसके विरोध में प्रदर्शन किया व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने पहले तो उन्हें समझाने का प्रयास किया, नहीं मानने पर सभी को बस में बैठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया। इस दौरान टीएसआई से कांग्रेसियों की तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में जिले के कांग्रेसी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इससे गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना पाकर पहुंचे टीएसआई रामवृक्ष यादव ने इस दौरान एक एंबुलेंस को निकलवाने का प्रयास किया तो कांग्रेसी नेताओं की उनसे झड़प हो गई। टीएसआई ने चेतावनी दी कि एंबुलेंस के मरीज को कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदार आप लोग ही होंगे। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेसी नहीं माने।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी पहुंच गई। इन्होंने भी कांग्रेसियों को समझाना चाहा, लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने कांग्रेसियों को बस में बैठा कर पुलिस लाइन भेज दिया। चर्चा है कि इस दौरान धक्का- मुक्की में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कुर्ता भी फट गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम नारायण सिंह, नागेंद्र शुक्ला, भरत मणि, नौशाद खां, मुकुंद भास्कर मणि, जुलेखा खातून, आनंद कुमार श्रीवास्तव, रोशन मल्ल, सुहेल खां, जवाहर बरनवाल समेत कई अन्य प्रमुख कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed