फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress declared 4 candidate

कांग्रेस ने घोषित किए चार उम्मीदवार

Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress declared 4 candidate
कांग्रेस ने घोषित किए चार उम्मीदवार
विज्ञापन

रामजी बरहज, अखिलेश रुद्रपुर, शहला रामपुर कारखाना, केशवचंद्र होंगे भाटपाररानी प्रत्याशी
कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत चार उम्मीदवार घोषित किए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले की चुनावी सरगर्मी कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद बढ़ गई है। बरहज से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, रुद्रपुर से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, रामपुर कारखाना से महिला कांग्रेस पूर्वी की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी और भाटपाररानी से युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहले से ही प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया था। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए तकरीबन 70 लोग कांग्रेस से टिकट की दौड़ में शामिल थे। इसमें रुद्रपुर से किसी उम्मीदवार ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया था। वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस रुद्रपुर में परचम लहरा चुकी है। चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पहली ऐसी पार्टी ने जिसने सबसे पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। प्रत्याशियों में जातीय गणित का भी ध्यान रखा गया है। पिछड़ी जाति से दो एवं क्षत्रिय, अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक लोगों को टिकट दिया गया है। वैसे पथरदेवा, सलेमपुर और देवरिया सदर से प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना
गोरखपुर की मूल निवासी शहला अहरारी ने एमए, बीएड और एमबीए की शिक्षा ग्रहण करने के बाद राजनीति में कदम वर्ष 2012 में रखा। जहां उन्हें वर्ष 2014 में जिला महासचिव बनाया गया। वर्ष 2016 में उन्हें गोरखपुर महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके संघर्षों एवं राजनीति में सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें महिला कांग्रेस पूर्वी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। रामपुर कारखाना से चुनाव लड़ने की तैयारी शहला अहरारी लंबे समय से कर रही थीं। उन्होंने रामपुर कारखाना क्षेत्र के हिंरदापुर में बाकायदा मकान बनवाकर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी
प्रत्याशी घोषित किये गए केशव यादव मल्हनी गांव निवासी साधारण किसान परिवार में पैदा हुए हैं। उनके बाबा स्व. रामानंद यादव अंतरराष्ट्रीय पहलवान थे। 2004 में सत्येंद्र दुबे हत्याकांड के खिलाफ कानपुर से गया, बिहार तक 1600 किमी साइकिल यात्रा कर चर्चा में केशव यादव आए। इसके पूर्व 2002 से सूचना के अधिकार आंदोलन के साथ देश भर में अलख जगाई थीं। 2013 में उड़ीसा, 2014 में राष्ट्रीय सचिव के रूप में एमपी के प्रभारी रहे। 2016 में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी रहे। 2017 में कई राज्यों में चुनाव प्रभारी बनाया गया। 2018 में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।
बरहज
चकरा गोसाई गांव निवासी रामजी गिरी ने राजनीति में कदम वर्ष 1984 में ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस सलेमपुर के रूम में रखा तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1995 में उन्हें ग्राम प्रधान बनने का अवसर मिला तो गांव को मॉडल गांव बना कर एक पहचान दिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वर्ष 2000, 2008 और 2012 में उन्हें प्रदेश सचिव बनने का गौरव प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2002 में सलेमपुर से कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया, जहां उन्हें सफलता नहीं हासिल हो सकी। वर्ष 2012 से यूपी कांग्रेस कमेटी के चार बार प्रतिनिधि रहे। हाल ही में उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

रुद्रपुर विधानसभा
कांग्रेस के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वह 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। 2017 के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह को भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने हराया था। इससे पहले 2002 और 2007 के चुनाव में भी वह कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। रुद्रपुर में 1985 के बाद लगातार हार रही कांग्रेस को अखिलेश प्रताप ने वर्ष 2012 में 27 साल बाद जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed