फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Confirmation of adulteration in flour, salt and black pepper... Be cautious during Holi

Deoria News: मैदा, नमकीन और काली मिर्च में भी मिलावट की पुष्टि...होली में रहें सतर्क

Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of adulteration in flour, salt and black pepper... Be cautious during Holi
देवरिया। खाद्य पदार्थों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे मेें होली के लिए खरीदारी के दौरान आपको ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी जरा सी चूक होली का रंग फीका कर सकती है। चायपत्ती में मिलावट की पुष्टि होने के बाद नमकीन, मैदा, बेसन और काली मिर्च के सैंपल भी फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच में ये अधोमानक और असुरक्षित मिले हैं। खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग संबंधित दुकानों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। इन दुकानों से बिक्री और भंडारण पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी हो रही है। मुनाफाखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। आए दिन खाद्य पदार्थों के फेल हो रहे नमूने इसकी पुष्टि कर रहे हैं। मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम रोजाना नमूने ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार विशेष के मौके पर नमूने लेने की प्रक्रिया में तेजी आ जाती है। दूध, पनीर, खोवा, रंगीन नमकीन, सरसों तेल, रिफाइंड आदि में मिलावट के अधिकांश मामले आते हैं। होली को देखते हुए मिलावट की रोकथाम के लिए 6 से 13 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा।
नमकीन, बेसन, काली मिर्च और मैदा जांच में पाई गई असुरक्षित : खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की ओर से दो माह पहले भेजे गए नमकीन के सैंपल जांच में अधोमानक यानि मिलावटी और असुरक्षित पाए गए हैं।

इनमें अखाद्य पदार्थों की मिलावट पाई गई है। पैकेट पर इनग्रेडिएंट (सामग्री) के जो मानक लिखे गए थे, जांच में उसके अनुरूप नहीं मिले।
काली मिर्च भी अधोमानक और असुरक्षित पाई गई है। इसमें मानक के हिसाब जरूरी पोषण तत्व नहीं मिले। इसमें नमी पाई गई। चना और मटर मिश्रित होने के कारण बेसन का सैंपल अधोमानक और असुरक्षित बताया गया है। मैदे का सैंपल भी जांच रिपोर्ट में मानक के अनुरूप नहीं है। मैदे में मानक के अनुरूप न्यूट्रिएंट नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed