{"_id":"6a3ad6200210899771093b85","slug":"complete-the-trauma-center-work-by-june-30-without-fail-deoria-news-c-208-1-deo1009-185308-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 30 जून तक हर हाल में पूरा करें ट्राॅमा सेंटर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 30 जून तक हर हाल में पूरा करें ट्राॅमा सेंटर का काम
Wed, 24 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होने ट्रॉमा सेंटर को हर हाल में 30 जून तक तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम दोपहर करीब 12:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डीएम सीधे निर्माणाधीन ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने भूतल से लेकर ऊपरी तल तक के भवन को देखा।
प्राचार्य प्रो. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने डीएम को ट्राॅमा सेंटर में स्थापित होने वाली हर एक सुविधा की जानकारी दी।
डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को हर हाल में 30 जून तक ट्रामा सेंटर का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 30 जून तक भवन को हैंडओवर कर दें। इसके बाद रक्तकोष के सामने बन रहे नर्सिंग काॅलेज के छात्रावास के भवन को देखा।
विज्ञापन
उन्होंने इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने ओपीडी भवन के पीछे बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली।