फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   complete construction work of deoria medical college within 15 december : CM

15 दिसंबर तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कराएं : मुख्यमंत्री

Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
complete construction work of deoria medical college within 15 december : CM
15 दिसंबर तक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कराएं : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को निर्माणाधीन महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। एनाटमी व बायो केमिस्ट्री विभाग आदि का जायजा लेले के साथ ही निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री का उड़न खटोला 3.45 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से उनका काफिला मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुआ। सीएम 3.52 बजे मेडिकल कालेज परिसर में पहुंचे। 3.55 बजे अंदर प्रवेश करते बाएं तरफ ले मेडिकल कालेज के ले आउट के पास पहुंचे। उन्होंने प्रथम फेज के कार्य के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण हो गया है। इसके अलावा क्वालिटी सहित अन्य जानकारी ली। इसके वह 3.56 सीएम भूतल पर स्थित एनाटमी विभाग की तरफ बढ़े। उन्होंने चिकित्सा शिक्षक कक्ष देखने के बाद डिटेक्शन कक्ष में पहुंचे, जहां जानकारी ली। इसके पश्चात हिस्टोलाजी लैब, म्यूजियम, डिमांस्ट्रेशन रूम, कार्यालय सहित अन्य कक्ष का निरीक्षण किए। इसके बाद प्रथम तल पर स्थित बायो केमेस्ट्री विभाग में पहुंचे, जहां उन्होंने लेक्चर थिएटर, लैब सहित पूरे विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सा शिक्षकों से कहा कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संसाधन होंगे। बेहतर चिकित्सा सुविधा तथा छात्रों को अच्छी तरह से शिक्षा देकर मेडिकल कालेज का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वर्मा ने बताया कि एकेडमिक ब्लाक सहित कुुल 15 भवनों का निर्माण कराया गया है। 29 फैकेल्टी की नियुक्ति हो चुकी है। गर्ल्स हास्टल में 120 छात्राओं तथा ब्वायज हास्टल में 180 छात्रों के लिए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम एलओपी के कार्य के रूप में शैक्षणिक भवन, सेंट्रल लाइब्रेरी, एनाटामी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलाजी एवं प्रशासनिक भवन, प्राचार्य सहित अन्य कार्यालय, कालेज काउंसिल रूम, फाइनेंस कंट्रोल आफिस पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के समय प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल कालेज में डॉ. मृत्युंजय पांडेय, डॉ. प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एसके सिंह, डीपीएम पूनम, डॉ. संजय भट्ट, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, राजेश तिवारी, डॉ. विनीत जायसवाल, डॉ. बबीता कपूर, डॉ. कल्पना पुरोहित, डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनीता राव, डॉ. माया सिंह, डॉ. संघर्ष राव, डॉ. विकास मल्ल, डॉ. श्रीकांत सिंह, डॉ. सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज परिसर में सीएम ने किया पौधरोपण
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिला मेडिकल कालेज में पहुंचा। गाड़ी से उतरने के बाद सीएम सीधे पौधरोपण करने के लिए बढ़े और कालेज परिसर में मौलश्री पौधा का रोपण किया। इसके बाद सीएम मेडिकल कालेज में दाखिल हुए।
सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
देवरिया। सीएम योगी आदित्य नाथ ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्य कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की और कालेज के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, कार्यदायी संस्था के अधिकारी शामिल रहे।
मेडिकल कालेज के शिक्षकों से मिले प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन से पहले 2.41 बजे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार मेडिकल कालेज पहुंचे और प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, पांडेय के साथ सीधे मेडिकल काउंसिल रूम में पहुंचे, जहां मौजूद मेडिकल कालेज के शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रो. डॉ. एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. एचके मिश्रा, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बस स्टेशन पर बैरिकेडिंग से परेशान हुए मरीज
देवरिया। सीएम के कार्यक्रम के चलते जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए थे। बस स्टेशन के दक्षिणी गेट के सामने अस्पताल जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इधर से दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों को सुरक्षा कर्मी रोक कर वापस लौटा दे रहे थे, जिससे मरीजों को अस्पताल जाने में परेशानी हुई। तीमारदार पैदल मरीज को लेकर किसी तरह अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed