{"_id":"66bb960fdddf8f00c40c96ee","slug":"compensation-process-starts-after-tender-farmers-will-get-payment-within-two-months-deoria-news-c-208-1-deo1004-132764-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंडर के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू, दो माह के अंदर किसानों को मिलेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंडर के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू, दो माह के अंदर किसानों को मिलेगा भुगतान
विज्ञापन
- 19.64 किमी लंबी सड़क का 588 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
- देवरिया अगला बाईपास बन जाने से शहर को जाम की समस्या से मिल जाएगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर को जाम मुक्त करने और बेहतर यातायात के लिए देवरिया बाईपास बनाने का वर्षों पुराना सपना अब साकार होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद आने वाले दिनों में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा। 19.64 किमी लंबी सड़क निर्माण का कार्य सीडीएस इंफ्रा कंपनी को मिला है। कंपनी 588 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाएगी। विभाग ने जो अनुमानित बजट रखा था उससे 130 करोड़ रुपये कम में कंपनी ने ठेका लिया है।
देवरिया बाईपास बन जाने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। इससे इतर मुआवज मुहैया कराने की प्रक्रिया चल रही है। सक्षम अधिकारी एडीएम प्रशासन की तरफ से दो माह के अंदर किसानों को मुआवजे की रकम उपलब्ध करा दी जाएगी। देवरिया जिले में जाम की समस्या को देखते हुए वर्ष 2018 में तत्कालीन सांसद कलराज मिश्र ने इसका शिलान्यास किया। कुछ तकनीकी कारणों से तब निर्माण कार्य में पेच फंस गया। इसके बाद सांसद बने डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बाईपास के लिए पैरवी की। उनके प्रयास से बाईपास के लिए जनवरी 2022 में बजट मंजूर हुआ। इसके बाद 12 जून 2023 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अन्य परियोजनाओं के साथ बाईपास का शिलान्यास किया।
19.64 किमी लंबे बाईपास को बनाने के लिए विभाग ने 718.52 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए पिछले दिनों टेंडर निकाला था। इसमें दर्जनों कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें सीडीएस इंफ्रा कंपनी को बाईपास सड़क बनाने का ठेका मिला है। कंपनी ने 22 प्रतिशत कम दर पर 588 करोड़ रुपये में सड़क बनाने का ठेका लिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने से अब आस जगी है कि बाईपास का निर्माण कार्य जल्द होगा। गोरखपुर- देवरिया- सलेमपुर फोरलेन पर सिरजम चौराहे के सामने से बाईपास निकलेगा। यह सोनूघाट के आगे मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास जाकर फोरलेन में मिलेगा।
विज्ञापन
इधर किसानों को मुआवजे की रकम देने की प्रक्रिया चल रही है। सक्षम अधिकारी एडीएम प्रशासन की तरफ से उन्हें मुआवाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो दो माह के अंदर मुआवजे की रकम किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
-- -- -- -- --
किसानों को मुआवजा सक्षम अधिकारी एडीएम प्रशासन के सौजन्य से होना है। मुआवजे की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। दोह माह के अंदर मुआवजे की रकम किसानों को दे दी जाएगी।
-रोहित रमन, सिविल इंजीनियर, एनएच
-- -- -- -- -- -- --
बाईपास के निर्माण से शहर को जाम से मिलेगी निजात
देवरिया बाईपास बनने से शहर में जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। भीड़ के चलते दिन में शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है, जिससे ट्रक समेत दूसरे वाहनों को शहर के बाहर शाम होने का इंतजार करना पड़ता है। बाईपास बन जाने से बिहार जाने वाले वाहन बाईपास से होकर निकल जाएंगे। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि इससे न सिर्फ जाम से निजात मिलेगी, बल्कि देवरिया के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। मां देवरही ठेकेदार कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के अमल में आने से लेख शहर का भौगोलिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल जाएगा।
-- -- -- -- -- --
इन गांवों से होकर गुजरेगा देवरिया बाईपास
स्वीकृत देवरिया बाईपास सिरजम खास से इटवा, गुडरी, बैतालपुर, बलुआ, सझवा, बरारी तप्पा चतुरा, बासपार बुजुर्ग, जैतपुरा, मुडरा, परसा बरवा, गौरा, भीमपुर, बरारी तप्पा गोबराई, भगौतीपुर, पोखरभिंडा तप्पा गोबराई, मुडेरा तप्पा गोबराई, धनौती खुर्द, गोबराई खास, कुसम्हा बेलवा, रामपुर खुर्द, पगरा उर्फ परसिया, पकड़ी खुर्द, बडहरा, पकड़ी बुजुर्ग, लाहिलपार उर्फ रतनपुरा. घटेलावेती उर्फ चकबंदी, घटेलाग लेख चकरवा धूस, देवरिया मीर, सरैया तप्पा कचुआर, दुबौली तप्पा कचुआर, अहिलवार खुर्द, धनौती, अहिलवार बुजुर्ग, सुकरौली व सोनूघाट से आगे मुंडेरा बुजुर्ग के पास से होकर गुजरेगा और देवरिया-सलेमपुर फोरलेन से जुड़ जाएगा।