फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   compatation will be given for sank harvest

बाढ़ में डूब गई 58 गांवों की 5147 हेक्टेयर फसल

Wed, 26 Aug 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
compatation will be given for sank harvest
बाढ़ में डूब गई 58 गांवों की 5147 हेक्टेयर फसल
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित किसानों की फसलों का मिलेगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाढ़ से प्रभावित किसानों की सूची कृषि विभाग ने तैयार कर ली है। 58 गांवों की 5147 हेक्टेयर फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। प्रभावित गांवों की सूची कृषि विभाग शासन और इंश्योरेंस कंपनी को सौंप दी है। किसानों को चिह्नित कर नुकसान हुई इनकी फसलों का मुआवजा दिया जाएगा।
जिले में बाढ़ का असर रुद्रपुर, बरहज और सलेमपुर तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में हैं। बरहज के विशुनपुरा देवार और परसिया देवार, भदीला पानी से घिर गया है। इन गांवों के किसानों की फसल पानी में डूब गई है। कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में रुद्रपुर ब्लॉक के 34, बरहज ब्लॉक के दो, लार ब्लॉक के नौ और भागलपुर ब्लॉक 11 गांव के किसानों की फसल बाढ़ की पानी में डूब गई है। शासन के निर्देशानुसार जिन किसानों की फसल बाढ़ से नुकसान हुई है, उन्हें मुआवजा मिलेगा। राजस्वकर्मियों के माध्यम से प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जा रही है। कृषि विभाग ने इंश्योरेंस कंपनी को भी यह सूची दी है। कृषि उप निदेशक एके मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची शासन को भेज दी गई है। बाढ़ से जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
इन गांवों की फसल बाढ़ से है प्रभावित
देवरिया। कृषि विभाग के सर्वे में रुद्रपुर के भेड़ी, बकरुआ, हरजूरपुर, संधवाघाट, शिवनाथपुर, नवलाताल, गाजीपुर भैंसही, जंगल लालपुर, कुरैती, जमीरा, दीनापार, महदहां, कृतपुरा, पांडेयमाझा, भेलउर, बहोर, नगवां, डढ़िया, जंगल भुसउल, भभौली, सरया, भरवां, गायघाट, पटवनिया, मंझरिया, डुमरकोल, सोनबह एहतमाली, सोनबह, नोवाबह, इस्लामाबाद, जोत भिलौरा, सिकरिया, रामपुर, विशुनपुर कछार, पिड़हनी, बरहज ब्लॉक के भदिला, परसिया देवार, विशुनपुर देवार, सलेमपुर तहसील के कौसड़, महाल मंझरिया, पिंडी, नेमा, खरवनिया, तकिया धरहरा, सहियागढ़, करमुआ, मायापुर मानिकपुर, भागलपुर ब्लॉक के कटियारी, बरेजी, अकुबा, गहिला, तेलिया अफगान, जिरासो, मईल, मइलौटा, देवड़ी, भागलपुर, धकपुरा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 20 सेमी की आई कमी
परसियां-विशुनपुर देवार और भदिला प्रथम आदि प्रभावित गांवों में मुश्किलें बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू के जलस्तर में पिछले चार दिनों से कमी नोट की जा रही है। 24 घंटे में नदी में 20 सेमी की कमी आई है। जलस्तर में कमी आने से कटान जैसी आशंका बढ़ गई है। इससे किसान चिंतित हैं। हालांकि, परसियां-विशुनपुर देवार और भदिला प्रथम आदि बाढ़ प्रभावित गांवों में मुश्किलें बरकरार हैं।
सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से ऊपर 68.00 मीटर पर बह रही थी। पिछले चार दिनों में सरयू के पीछे हटने से जलस्तर में 45 सेमी की कमी आई है। जलस्तर में निरंतर कमी होने से मुक्तिधाम, पटेल नगर आदि जगहों पर जाने वाली सड़कों से पानी हट गया है। पानी से घिरे परसियां-विशुनपुर देवार के 27 टोले, भदिला प्रथम, कटइलवा, मेहियवां, रगरगंज, कुवाईच टोला, नौकाटोला में जगह-जगह भरे पानी में कमी आई है। नदी 67.55 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जलस्तर में निरंतर कमी नोट की जा रही है। हालात सामान्य हो रहे हैं।

नाली का स्लैब टूटने से वार्ड के लोग परेशान
भाटपाररानी। पटेल मुहल्ला में डॉक्टर राजवंशी की गली में नाली का स्लैब टूट जाने से मुहल्ले के लोग सांसत में हैं। स्लैब टूटने से नाली का पानी ओवरफ्लो हो रहा है और लोगों के दरवाजे पर पानी लग रहा है। मुहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से कई बार की है। इसके बावजूद भी नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण नाली को सही नहीं कराया जा सका है। भरत पटेल, कयामुदीन, संजीव पटेल, लक्ष्मण पटेल, छेदी पटेल, डा रामजी पटेल, किशोर चौहान, राधेश्याम चौहान, मुन्ना, छट्ठू आदि ने नाली पर स्लैब लगवाने एवं सफाई करवाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा है कि मामला संज्ञान में है। नाली पर स्लैब रखवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed