फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Communicable diseases will be attacked by public awareness and cleanliness

Deoria News: जन जागरुकता और स्वच्छता से संचारी रोगों पर होगा वार

Sun, 02 Jul 2023 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Communicable diseases will be attacked by public awareness and cleanliness
जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन

- डीएम ने संचारी से बचाव की दिलाई शपथ
- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम
- 31 जुलाई तक चलेगा अभियान, 17 से घर-घर जाएंगी आशा और आंगनबाड़ी की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनजागरुकता और स्वच्छता से संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए एक माह तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिलाधिकारी व सीडीओ ने सीएमओ कार्यालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डीएम ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ भी दिलाई।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। इस कार्य में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं। वे जन-जन तक संदेश पहुंचाएं कि सफाई के सभी उपाय करके ही लोग बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों के जीवन की रक्षा करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

सीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा इंसेफेलाइटिस के कारण बड़ी संख्या में बच्चों को जान गंवानी पड़ती थी, लेकिन जब से स्वच्छता व्यवहार अपनाया गया और लोग जागरूक हुए तब से यह बीमारी खत्म होने लगी है। सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे लोगों को घर के नजदीक त्वरित इलाज मिल रहा है। यह जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम को देखते हुए और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। कहा कि शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं। बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से व स्वयं 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन करें और उससे अस्पताल जाएं। अपने मन से दवा का सेवन न करें।

इस दौरान डीपीओ कृष्णकांत राय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आरपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, एडीएमओ राजेश सुधाकर मणि सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और पाथ संस्थाओं के प्रतिनिधि व सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed