{"_id":"57f3e5344f1c1bc33227071b","slug":"commissioner-upset-on-paper-settled-in-tehsil-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में कागजी निस्तारण पर कमिश्नर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में कागजी निस्तारण पर कमिश्नर खफा
देवरिया
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में लोगों की फरियाद सुनते कमिश्नर और डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण से फरियादी संतुष्ट नहीं है। तहसील दिवस में आए कमिश्नर ने जब फरियादियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कराया तो यह खुलासा हुआ। तहसील दिवस में लंबित मामला होने पर कमिश्नर ने एसडीएम को हिदायत दिया।
रुद्रपुर में भी तहसील दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। तहसील दिवस में दोपहर 1.22 बजे कमिश्नर अनिल कुमार और डीआईजी शिवसागर सिंह पहुंचे। कमिश्नर ने रजिस्टर का अवलोकन किया। 23 मामले लंबित मिले। निस्तारित मामलों की जांच के लिए पीएन रामदन को निर्देश दिए। उन्होंने महुई पांडेय गांव निवासी असगर अली के मोबाइल पर फोन किया और पूछा कि आपने पट्टे की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी।
निस्तारण हुआ या नहीं। जवाब मिला नहीं। देवपार के हरिनारायण मिश्र को फोन कर पूछा आप ने चकमार्ग से कब्जा खाली कराने के लिए जो शिकायत की थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई। पीड़ित ने बताया कि कब्जा वैसे ही है। सिसवा के इंदूभूषण मिश्रा और बरसीपार के छावनी टोला निवासी दशरथ से बात की गई। सिर्फ इंदूभूषण मिश्रा ने निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन
तहसील दिवस में डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मोहम्मद इमरान, प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सिंह, एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी, तहसीलदार आदि मौजूद रहे। इस दौरान अफसरों के सामने 63 मामले आएं। सर्वाधिक मामला राजस्व का था। आठ राजस्व, एक-एक पूर्ति व पुलिस विभाग के मामले का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।