फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Coming from outside suffering from fever, dengue is coming out.

Deoria News: बुखार से पीड़ित होकर आ रहे बाहर से, निकल रहा डेंगू

Mon, 23 Sep 2024 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Coming from outside suffering from fever, dengue is coming out.
-राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता, प्रयागराज से आने वाले मिल रहे डेंगू पीड़ित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में 76 डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें 30 लोग के एलाइजा टेस्ट के बाद पुष्टि हुई। अधिकांश डेंगू के संंदिग्ध मरीज गुजरात, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता और दक्षिण भारत में काम रहे जिले के निवासी डेंगू से पीड़ित मिल रहे हैं। यहां आने के बाद चेकअप करने पर डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं, जबकि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के पीड़ित लोग भी अस्पताल में आ रहे हैं। जिले में मिलने वाले मरीजों की संख्या कम है। अस्पताल में इलाज और जांच की सुविधा है। मलेरिया विभाग सोर्स डिडेक्शन करने के साथ लोगों को जागरूक कर रहा है। नगर व गांवों में छिड़काव भी कराए जा रहे हैं।
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, पर मरीज मिल रहे हैं। लक्षण लेकर लोग इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। 13 जुलाई से अब तक डेंगू के संदिग्ध 76 मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें रोजगार व अन्य कार्य से गैर प्रांतों व प्रदेश के जिलों से बुखार से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है। इधर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भी मरीज मिल रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है।
विज्ञापन

गुजरात के विभिन्न शहरों से आने वाले करीब 14, मुंबई से 10, दिल्ली से 9 और कोलकाता से पांच, कर्नाटक से 3, राजस्थान से सात और बिहार प्रांत सहित 76 लोग शामिल हैं। इसमें कुशीनगर के दो और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दस लोग शामिल है। भाटपारानी, लार, बरहज, भटनी, रुद्रपुर क्षेत्र में मरीज मिले हैं। एलाइजा जांच में 30 लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस समय अस्पताल में तीन पाजीटिव सहित दस का इलाज चल रहा है। मरीज मिलने की सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम मरीज के घर पहुंच रही है और सभी सदस्यों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी पीएचसी के प्रभारी डाॅ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया है कि डेंगू के चार मरीज मिले हैं। तीन का पीएचसी और एक का मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ। इसके रोकथाम के लिए अभियान चलाकर छिड़काव किया गया है। जिन घरों और गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं। उन घरों तथा आसपास के घरों में छिड़काव कराया गया है। इसके अलावा लोगों को घरों में साफ-सफाई करने तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। बरहज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि डेंगू का एक मरीज मिला था। जो उपचार के बाद ठीक होकर घर गया।
लार सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीवी सिंह के मुताबिक दो डेंगू के मरीज मिले। इसमें एक युवक स्वस्थ हो गया है, जबकि बच्ची का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है। मलेरिया विभाग चिह्नित संवेदनशील क्षेत्र क्षेत्रों में घर-घर सोर्स डिडक्शन कर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए छह टीमें लगाई गई हैं।

------------
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 20 और सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड का वार्ड बनाया गया है। सभी सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दवा के साथ डेंगू की जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर जागरूक कर रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। रैपिड रिस्पांस टीम का गठित की गई है, जो डेंगू के केस मिलने पर तत्काल मरीज के घर पहुंचकर सभी सदस्यों की जांच कर रही हैं।

-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
-------------
अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज, जांच की सुविधा है। डेंगू को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। अभी तक संभावित 76 मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें 30 की एलाइजा रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है। स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed