{"_id":"66198caf2497a3a3200e2cc4","slug":"combine-owner-threatened-deoria-news-c-208-1-deo1004-123241-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना पैसे के काटो गेहूं, वरना लगा देंगे कंबाइन में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना पैसे के काटो गेहूं, वरना लगा देंगे कंबाइन में आग
Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर कला गांव में बोले मनबढ़, विरोध पर फोरमैन को पिटा
दोपहर तक गांव के चौराहे पर खड़ी रही कंबाइन, किसानों के हस्तक्षेप पर पीछे हटे मनबढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बालेपुर कला गांव में शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक कंबाइन को चलने से रोक दिया। गांव के चौराहे पर खड़ी कंबाइन के पास पहुंचे युवक पहले फोरमैन से बोले कि बिना पैसे लिए 16 बीघा गेहूं की फसल काट दो। भूसा गिरा दो, वरना कंबाइन में आग लगा दी जाएगी। जब फोरमैन ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर कला गांव निवासी अमजद अली कंबाइन, दो ट्रैक्टर ट्राॅली और भूसा मशीन रखे हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार रात को कटाई कर कंबाइन गांव के चौराहे पर खड़ी हो गई। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह गांव और पड़ोसी गांव के दो युवक कंबाइन के पास पहुंचे। वहां मौजूद फोरमैन से बिना पैसे के 16 बीघा गेहूं की फसल काटने और उन खेतों में जितना भूसा बने गिराने की बात कही। फोरमैन ने मालिक से बात करने की बात कही। इसपर युवक नाराज हो गए और फोरमैन अमीर खान निवासी शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी को मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद के दौरान मालिक भी आ पहुंचे। दोनों युवक मालिक से भी उलझ गए और कंबाइन चलने से रोक दिए। लोगों के समझाने पर दोपहर बाद कंबाइन फसल काटने निकली। पीड़ित का कहना है कि कंबाइन ताल में देर-रात तक चलती है। ऐसे में फोरमैन और हमारे ऊपर कभी भी हमला हो सकता है। मनबढ़ों ने कंबाइन में भी आग लगाने की धमकी दी है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने घटना से अनभिज्ञता जताई।