फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   collision between trailor and bus full of devotee 18 injured all are going to worship temple in navratri

देवरिया : ट्रेलर और भक्तों से भरी बस में भीषण टक्कर, 18 घायल, मैहर देवी दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री

Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
सार

देवरिया में रविवार सुबह ट्रेलर और बस में भीषण टक्कर से हादसा हो गया। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
collision between trailor and bus full of devotee 18 injured all are going to worship temple in navratri
ट्रेलर और बस में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के बरहज नगर स्थित मोहांव काली मंदिर के निकट शनिवार की रात करीब 11 बजे ट्रेलर और भक्तों से भरी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कुशीनगर से मैहर देवी दर्शन करने जा रहे 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन

 
शनिवार को चैत्र नवरात्र पर कुशीनगर से भक्तों का एक समूह मैहर देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ। देर रात मोहांव काली मंदिर के निकट बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसा होने पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। रात में तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। 
विज्ञापन


हादसे में कुशीनगर निवासी लालती देवी, लीलावती, कलावती, शीला देवी, कुसुमावती देवी, सरोज, मीना देवी, राजरानी, रीता, चांदनी कुमारी, सुमन देवी, अनिरुद्ध, रामाधार गुप्त, राजेंद्र पासवान, अंशिका, काजल आदि को चोटें आई हैं। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने और ट्रेलर में फंस जाने के कारण बरहज-देवरिया मार्ग पर जाम लग गया था। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed