{"_id":"659852d0f6bdb8469e05a9e7","slug":"college-student-did-not-return-home-father-filed-kidnapping-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16859-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कॉलेज गई छात्रा नहीं लौटी घर, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कॉलेज गई छात्रा नहीं लौटी घर, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस
Sat, 06 Jan 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। दो दिन पूर्व प्रेक्टिकल परीक्षा देने घर से निकली छात्रा नहीं लौटी। देर शाम तक जब छात्रा के न आने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। जब उसका कही पता नहीं चला तो पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर मिलने पर बृहस्पतिवार देर-रात को गांव के दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती पड़ोस के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बुधवार को प्रेक्टिकल परीक्षा होने की बात कहकर वह घर से कॉलेज गई। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो उठे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात को तहरीर मिलते ही गांव के दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है। कुछ चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
आरोपियों पर छात्रा ने दर्ज कराया है छेड़खानी का केस
दो पखवारा पहले छात्रा बहन के साथ गांव के बाहर बागीचे में शौच करने गई थी। जहां बाइक से गांव के दो युवक पीछा करते पहुंचे और छात्रा से छेड़खानी करने लगे। छात्रा और उसकी बहन ने विरोध जताया तो दोनों युवक मारपीट कर घायल कर दिए। मौके पर जब गांव वालों की भीड़ पहुंची तो दोनों भाग निकले। छात्रा ने दोनों अपहरण के आरोपियों पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। संवाद