फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Collectorate staff filled shout

कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भरी हुंकार

Fri, 09 Sep 2016 10:32 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 09 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Collectorate staff filled shout
कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी न करके आंदोलन थोप रही है। जिलामंत्री चंद्रभान चौरसिया ने कहा कि कर्मचारी हितों की लड़ाई जारी रहेगी। मनोज कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन आगे भी चलेगा।

दीपनारायण कुशवाहा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। राजकीय महासंघ के मंडल अध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। प्रमुख मांगों में डीएम कार्यालय का नाम ‘मिनी सचिवालय’ घोषित करने, विशेष राजस्व सेवा घोषित कर ग्रेड पे बढ़ाने, लेखा काम देख रहे पटल सहायक को लेेखा सवंर्ग का वेतन देने, 21 नवसृजित जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने, समान काम समान वेतन लागू करना आदि शामिल है।
विज्ञापन


धरने में परमहंस यादव, संजय तिवारी, सुमंत यादव, मृत्युंजय, पारस यादव, दिनेश मणि, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, कौशल, राजबहादुर, हृदयेश, अजय मिश्र, राजेश, देवनारायण, खुर्शीद अनवर खां, राहुल श्रीवास्तव, शंभू यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र प्रताप शाही, ठाकुर चौधरी, भावेश त्रिपाठी, सावित्री, राधा, रेनू, सुधा, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed