{"_id":"57a375ac4f1c1ba8672b8944","slug":"collectorate-in-protest-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
देवरिया
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर कोटे की दुकान निरस्त करने की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राशन वितरण में अनियमितता के खिलाफ गांववाले लामबंद हो गए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर कोटे की दुकान निरस्त करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। भलुअनी के हरखौली के लोगों का समूह दोपहर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचा। लोगों ने गांव के कोटेदार पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
गांववालों का कहना था कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के उचित दर विक्रेता की ओर से धांधली की जा रही है। इसकी शिकायत करने पर बरहज एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बरहज से जांच कराई। जिसमें राशन का उठान कर कालाबाजारी करने, निर्धारित मूल्य से अधिक लेने, शराब पीकर कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करने के आरोप सही पाए गए।
एसडीएम ने दुकान निलंबित कर दिया। कोटेदार ने जवाब के साथ फर्जी रूप से राशन कार्डधारकों के अंगूठा और हस्ताक्षर बनाकर लिखित प्रार्थना पत्र अपने पक्ष में भेजा। जिसके बाद एसडीएम ने राशन दुकान को बहाल कर दिया। बाद में जब पता चला तो इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रावती, पार्वती, सुगंधा, राधिका, लीलावती, फूलकुमारी, चंपा, दुलारी, ओमप्रकाश, राजकुमारी मौजूद रहीं।