फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Collectorate employees protest

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने विरोध जताया

Wed, 24 Aug 2016 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 24 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Collectorate employees protest
कलेक्ट्रेट में लेखपालों ने धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को गेट मीटिंग की। प्रदेश सरकार के रवैये पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि सरकार के किसी भी कार्य के क्रियान्वयन में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन सेवा संबंधी मांगों को पूरा करने में कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के साथ सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। इसके चलते कर्मचारियों की वाजिब मांग पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन



संगठन की मांगों को पूरा करने के बजाए अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष रामनिवास पांडेय ने कहा कि सरकार के रवैये से कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने सबक सिखाने का मूड बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा ने कहा कि सूखा,  समेत विभिन्न आपदा में दिन रात काम करते हैं इसके एवज में सेवा संबधी मांग करता है तो सरकार दरकिनार कर देती है। परमहंस यादव ने कहा कि संगठन की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू होगा। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सशक्त मोर्चा गठित कर सरकार का विरोध जताना होगा।



अयोध्या पटेल ने कहा कि एकजुटता की बदौलत मांग पर अमल होगा। गेट मीटिंग में  चंद्रभान चौरसिया, पारसनाथ यादव, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव,  रानी सिंह, अजय मिश्र,  दुर्गाशरण सिंह, ग्यास लारी, दीपनारायण, शंभूनाथ यादव, ठाकुर चौधरी, रविंद्र शाही, राधा, राधेश्याम सिंह, सुचित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed