{"_id":"616c6b2985bc73399c39f0e4","slug":"colided-to-transfarmer-got-dead-deoria-news-gkp4132223179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहोदरपट्टी गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहोदरपट्टी गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहोदरपट्टी गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से रविवार की शाम युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
सहोदरपट्टी गांव निवासी अमित प्रसाद (20) रविवार की शाम तीन बजे के करीब गांव के बाहर लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों के शोर मचाने पर घर के लोग पहुंचे। उसे कसया सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए। गांव के लोगों के अनुसार, अमित प्रसाद मानसिक रूप से कमजोर था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। माता चंद्रावती देवी, बड़े भाई मंजीत प्रसाद, सुजीत, छोटा भाई सोनू और बहन सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर जमीन की सतह से करीब दो फीट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर लगा है। उसकी बैरिकेडिंग भी नहीं कराई गई है। अगर ऊपर होता तो शायद यह हादसा नहीं होता और अमित की जान ऐसे न जाती। एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि सहोदरपट्टी गांव में एक युवक की ट्रांसफार्मर चपेट में आने की सूचना मिली है।