फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cold increased

Deoria News: कोहरे और गलन ने बढ़ाई मुसीबत, दुर्घटनाओं की आशंका

Mon, 29 Jan 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
cold increased
बिवार की सुबह में छाय रहा घना कोहरा।संवाद
रात में चारपहिया वाहनों से सफर मुश्किल, दृश्यता कम होने से चालकों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में 30 जनवरी तक अवकाश घोषित

फोटो समाचार
संवा न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोहरे और गलन के कारण ठंड में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके चलते सड़क पर चलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कोहरे में हादसे भी हो रहे हैं। इसके अलावा अत्यधिक ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रात में चलने वाले चालकों को भी दृश्यता कम होने से वाहन चलाने में परेशानी महसूस हो रही है।
जिले में पड़ रही भीषण ठंड व कोहरा अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। घने कोहरे के चलते दो से तीन मीटर भी दृश्यता स्पष्ट नहीं हो रही है। 23 जनवरी को मईल थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर नरसिंहडांड़ गांव के सामने कांति देवी (60) की बस के चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से सामने से आ रही बस को नहीं देख पाईं। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह जिले में दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। रात में चारपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को अब निकलने में कई बार सोचना पड़ रहा है। रात में चलने वाले रोडवेज चालकों को भी इस समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह उच्चाधिकारियों की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले पांच सालों के अंदर 28 जनवरी सबसे ठंडा मौसम रहा। भीषण ठंड में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। अत्यधिक जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक लोग खुद ही जलावन या हीटर व ब्लोअर आदि का इंतजाम कर खुद को मौसम के कहर से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
मौसम का सीधा प्रभाव फसल की पैदावार पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी ठंड से बचने को ही सबसे उत्तम उपाय बता रहे हैं।
बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान मद्धेशिया ने बताया कि मौसम में यह उतार-चढ़ाव इस माह जारी रहेगा। पूरे दिन धूप खिलने के बाद ही तापमान में कमी आएगी।


पांच सालों में सबसे ज्यादा ठंड महसूस कराने की वाली रहा 28 जनवरी

वर्ष तापमान अधिकतम व न्यूनतम डिग्री
2020 20 13
2021 21 07
2022 19 09
2023 24 08
2024 18 09

कक्षा एक से आठवीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में 30 तक अवकाश
मौसम परिवर्तन होने के कारण जिले में भीषण ठंड पड़ रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित और सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक स्कूलों में 29 व 30 जनवरी को अवकाश रहेगा। इस दौरान परिषदीय के शिक्षक व अन्य कर्मचारी अपने विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। विभागीय कार्यों को निपटाएंगे।

-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए


तापक्रम में गिरावट तिलहन व सब्जी की फसल के लिए हानिकारक
....फोटो समाचार
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के प्रभारी और कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने रविवार को बताया कि तापक्रम में हो रही गिरावट और घना कोहरा रबी की कुछ फसल के लिए लाभदायक है। वहीं, सब्जी और दलहन व तिलहन की फसल के लिए बेहद हानिकारक है।
सिर्फ गेहूं और जौ की फसल के लिए यह लाभदायक है। इसके अलावा सब्जी की फसल में मटर, टमाटर, मिर्च, आलू, गोभी की फसल पर पाला पड़ने से काफी हानि हो रही है। दलहन की फसल मटर, मसूर, अरहर तथा तिलहन की फसलों सरसों के लिए भी यह नुकसानदायक है। अरहर और मटर तथा सरसों के फूल इससे गिरेंगे। जिन पौधों में फली आ गई है, उन्हें नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया कि आलू के पौधे पीले होकर सूखने लगते हैं और फलियों पर भी असर पड़ता है। उन्होंने सब्जी बोने वाले किसानों को खेतों के चारों तरफ रात में धुआं करने की सलाह दी।


बीपी, शुगर के मरीज कराएं नियमित जांच
मेडिकल कॉलेज में इस समय बीपी, शुगर, हार्ट अटैक, लकवा के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ठंड से बचने के हरसंभव उपाय करें। बाहर न टहलने जाएं, घर में ही रहकर योगा व व्यायाम करें। बीपी, शुगर के मरीज नियमित अपना टेस्ट कराते रहें और दवा लेने में लापरवाही न बरतें। ज्यादा तला भुना तो बिल्कुल न खाएं।
-डॉ. विजय गुप्ता, फिजीशियन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed