फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   coffee machine blast one died

Deoria News: काफी मशीन फटने से एक की मौत

Thu, 15 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
coffee machine blast one died
सेमाटार गांव में तिलक के दौरान हुआ हादसा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार राज्य के गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव में बुधवार की देर शाम काफी मशीन फटने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।



देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के भूड़वार गांव से सेमाटार गांव में राधेश्याम गुप्ता के घर तिलक गया था। बुधवार देर शाम काफी मशीन फटने से बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव के संदीप गुप्ता का 10 वर्षीय पुत्र अंश कुमार गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना में सेमाटार निवासी जाहिद अली का 7 वर्षीय पुत्री आलिया खातून, नूर मोहम्मद का 5 वर्षीय पुत्र साजिद अली, अनवर मंसूरी का 14 वर्षीय पुत्र शहाबुदीन मंसूरी और प्रतीक गुप्ता (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉ. नीरज कुमार ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed