{"_id":"6161e29a8ebc3e57153b7861","slug":"co-caught-accused-of-dowry-death-deoria-news-gkp4123606151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग रहे दहेज हत्यारोपियों को सीओ ने दौड़ा कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग रहे दहेज हत्यारोपियों को सीओ ने दौड़ा कर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग रहे दहेज हत्यारोपियों को सीओ ने दौड़ा कर पकड़ा
देवरिया। विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को घर छोड़कर भाग रहे दो आरोपियों को सदर सीओ ने गिरफ्तार कर लिया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव निवासी रामतपेसर ने अपनी पुत्री पिंकी (25) की शादी सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव में की थी। आरोप है कि दहेज के लिए सात अक्तूबर को ससुरलावालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पति सागर, ससुर रमाशंकर, सास मतुरानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी सुबह आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव की ओर जा रहे थे कि इसी उपनिरीक्षक संजय सिंह यादव, मुख्य आरक्षी अशोक यादव, महिला आरक्षी संभा यादव की नजर दोनों आरोपियों पर पड़ गई। दोनों पुलिस को देख छिपने का प्रयास करने लगे, इस सीओ ने खुद ही पीछाकर पुलिसकर्मियों के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि सास और ससुर को पकड़ लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।