फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CMO suspended three ANM

लापरवाही पर तीन एएनएम निलंबित

Mon, 26 Oct 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बैतालपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बैतालपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित जननी सुरक्षा योजना और टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर तीन एएनएम को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही तीन एएनएम की वार्षिक वेतन वृद्धि और बैठक में अनुपस्थित दो एएनएम के अक्टूबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
बता दें कि डेढ़ माह पूर्व मंडलीय समीक्षा बैठक में एनएचएम के योजनाओं की जिले में खराब हालत पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह का वेतन रोका गया था।
निलंबित की गई एएनएम में भालीचौर में तैनात शीला गुप्ता, उसरा बाजार में तैनात कुंती देवी, अलहलादपुर मरकड़ी में तैनात विमला देवी शामिल हैं।
बढ़या में तैनात विमला देवी, बलियवां में तैनात रुधा चौहान, बिक्रमपुर बांसपार में तैनात बसंती यादव की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है।
समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कोइलगढ़हा में तैनात गीता मणि, माहीगंज में तैनात सुनीता यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed