फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CMO reprimanded after finding dirt in the hospital

Deoria News: अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने लगाई फटकार

Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
CMO reprimanded after finding dirt in the hospital
पीएचसी कंचनपुर का सीएमओ ने निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर सीएमओ ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में इमरजेंसी सेवा के दौरान मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना परिसर में गंदगी देख प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पेयजल व्यवस्था देखा और यहां का पानी पीकर शुद्धता की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में आए लोगों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना पंहुचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका को देखा। एक-एक कर्मचारी के उपस्थिति की जानकारी ली। सभी कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने प्रसव, दवा और पैथाेलॉजी कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने मरीजों व तीमारदारों के लिए लगे प्याऊ के पेयजल की शुद्धता जानने के लिए पानी पीया और संतुष्ट दिखे।

यहां 31 मरीजों का इलाज हुआ था और दस की जांच की गई थी। सीएमओ ने मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंचनपुर पहुंचे। सीएमओ ने यहां भी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। यहां स्वास्थ्य मेले में 19 मरीज देखे गए थे और दो की जांच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed