{"_id":"5d0a79128ebc3e06150087ce","slug":"cmo-inspected-tarkulawa-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डॉक्टरों समेत 16 कर्मचारी नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डॉक्टरों समेत 16 कर्मचारी नदारद मिले
Wed, 19 Jun 2019 11:34 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा सीएचसी में जांच करते सीएमओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। तेजी से बढ़ती बीमारियों के मौसम में स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार के निरीक्षण में बुधवार को फिर मनमानी सामने आई। तरकुलवा सीएचसी पर पंाच डॉक्टर सहित 16 कर्मचारी बिना कारण बताए गैरहाजिर मिले। उनके एक दिन का वेतन काटते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
बुधवार की सुबह निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ ने साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को हिदायत दी। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ. मनोज जैन, डॉ. अजीत गौतम, डॉ. सुमन, डॉ. अशरफ हुसैन, डॉ. आनंद, विनय पांडेय अनुपस्थित मिले। नेत्र परीक्षक विजय प्रताप मल्ल, एनएमए मुन्ना यादव, एएनएम संविता देवी, संगीत, अंबरीश पांडेय, प्रगति सिंह, अनिरुद्ध चौहान, जयप्रकाश यादव, शिप्रा शर्मा, रितेश, सिमरन राज भी नदारद थे। सूरज और राजन भारद्वाज देर से पहुंचे। अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार से जवाब मांगा तो वह निरुत्तर थे। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार की हिदायत दी।
सीएमओ के निरीक्षण की खबर का जोड़...
रामपुर में अनुपस्थित रहे 23 चिकित्सक-कर्मचारी
देवरिया। रामपुर कारखाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मोतीचंद, एनएमए बृजेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार मिश्रा 18 व 19 जून को, फार्मासिस्ट सुमंत कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ.पल्लवी श्रीवास्तव, डॉ.सरोज शर्मा, डॉ.तैयब अली, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राकेश पटवर्धन, डॉ.मधुसूदन मिश्रा, आरबीएसके चिकित्सक डॉ.जेके राय, डॉ.ज्योति, डॉ.सुमन यादव, फार्मासिस्ट इरशाद अली, अपूर्ण जायसवाल, एएनएम संविदा बेदी गुप्ता, सरोज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामसमुझ, बीएएम दुर्गेश कुमार, डीईओ केशर नवाज, बीसीपीएम नंदिनी सिंह, उर्मिला दुबे, आयुष फार्मासिस्ट राकेश कुमार, स्टॉफ नर्स संविदा बिंदु सिंह अनुपस्थित पाए गए।