फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cmo

चिकित्सक सहित पांच मिले अनुपस्थित

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
cmo
सभी का एक दिन का वेतन बाधित, सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने तीन पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन बाधित करते हुए चेतावनी दी।

सीएमओ सोमवार को सबसे पहले पीएचसी सलेमपुर पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान रंजीत कुमार अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह एक अक्तूबर से अनुपस्थित हैं। इसके बाद उन्होंने न्यू पीएचसी पकड़ी बाजार का निरीक्षण किया, जहां वार्ड ब्वॉय प्रिंस कुमार सिंह, एएनएम कौशल्या चौरसिया एक अक्तूबर से अनुपस्थित मिलीं। वहीं एलडीए रविंद्र प्रताप सिंह भी अनुपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने सीएचसी परसिया चंदौर का निरीक्षण। इस दौरान डॉ. मनीष सिंह भी एक अक्तूबर से गैरहाजिर मिले। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामाश्रय रविवार व सोमवार को अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने पीएचसी सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम मजुरी खुर्द में टीकाकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन बाधित करते हुए सुधार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed