फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm will come today

Deoria News: आज आएंगे सीएम योगी, 6.78 करोड़ रुपये की 670 योजनाओं की देंगे सौगात

Sun, 10 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
cm will come today
एक साथ 670 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन

योगी के स्वागत के लिए चीनी मिल मैदान का कार्यक्रम स्थल तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर के चीनी मिल मैदान में पहुंचेंगे। जहां एक साथ करीब 6.78 करोड़ की 670 परियाेजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। चीनी मिल ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है। दोपहर दो बजे से कार्यक्रम शुरू होने की संभावना है।
सीएम के कार्यक्रम को देखकर जिल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल का डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी सकंल्प शर्मा, एडीएम, सीएमओ राजेश झा आदि ने निरीक्षण किया। डीएम ने बन रहे मंच, हैलीपैड आदि का निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में चकरवाधूस में ड्रगवेयर हाउस निर्माण, राप्ती नट के बाएं तट पर निर्मित तिघरा-मराछी तटबंध पर एकौना कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, गोर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित पचलड़ी तटबंध के रतनपुर और ईश्वरपुरा के मध्य कटाव निरोधक कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबंध पर तकिया धरहरा का कटाव निरोधक कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता भवन व चैंबर निर्माण कार्य, कंचनपुर गोरया घाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य आदि लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी रविवार को 673 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसमें करीब 3.96 करोड़ की 397 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका शिलान्यास होगा। वहीं, करीब 2.28 करोड़ की 276 योजनाओं का लोकार्पण होगा।

सूचना विभाग की प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
सीएम योगी के कार्यक्रम में जिला सूचना विभाग की ओर से केंद्र व राज्य में चल रहीं विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई है। जिसका सीएम योगी द्वारा अवलोकन किया जाना है। यही नहीं स्वास्थ्य व अन्य विभाग द्वारा भी मंच के बगल में स्टॉल लगाया जाएगा।

महिला लाभार्थियों, किसानों को सम्मानित करेंगे
जिले के विकास के लिए करीब 6.78 करोड़ परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी सभा को संबोंधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 23,954 आवास स्वीकृत हैं। इस योजना की लाभार्थी से मिल उन्हें सम्मानित करेंगे। किसानों से मिल उनका सम्मान करेंगे।

दर्जनों जगह बने तोरणद्वार, भगवा रंग से पटा कार्यक्रम स्थल
जिले के चीनी मिल ग्राउंड पर रविवार को आयोजित सभा को ले भाजपाइयों द्वारा दर्जनों जगह पर तोरणद्वार लगा अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई गई है। कार्यक्रम स्थल का मंच व पूरा परिसर भागवा रंग से पटा नजर आ रहा था। शहर में जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाने का कार्य देर शाम तक चलता रहा।

मूंज पर बनाई है श्रीराम की आकृति
देवरिया में सजावटी सामान ओडीओपी में है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मूंज पर श्रीराम की आकृति बनाई है, जो बेहद आकर्षक है। कार्यक्रम में समूह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मूंज पर बनी श्रीराम की आकृति देने की योजना है।

चीनी मिल की दे सकते हैं सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैतालपुर चीनी कांप्लेक्स शुरू करने की सौगात दे सकते हैं।
स्वास्थ्य महकमा सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को चीनी मिल ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में सेफ जोन तैयार कर दिया गया है।
फ्लीट में एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस रहेंगी, जिसमें फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थेटिक्स, पैथाेलाॅजिस्ट, ऑर्थों सर्जन सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। इसके अलावा अन्य एक एंबुलेंस रहेगी, जिसमें डाॅक्टर, फार्मासिस्ट सहित चार कर्मी तैनात किए गए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सेफ हाऊस तैयार कर लिया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।



सांसद ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सांसद ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम आवास से लाभान्वित जिले के 23,954 लाभार्थियों को संबोधित करेंगे तथा विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता नीरज शाही, डा राधेश्याम शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मनीष मल्ल, राजेश सिंह, अंशु सिंह, अक्षय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed